(रायगढ़)महिला एवं बच्चों के उत्पीड़न एवं शोषण से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत तमनार पुलिस ने गुम 14 वर्षीय बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहे आरोपी नशरूल आलम को ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना तमनार में स्थानीय महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने बालिका द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा उसकी नजदीकी सहेलियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि बालिका के गांव में नल-जल योजना में मजदूरी का कार्य करने वाले नशरूल आलम से बातचीत होती थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया, लेकिन वह पुलिस को लगातार गोलमोल जवाब देता रहा। इसी दौरान फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई दी। थाना प्रभारी ने तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी के ट्रेन से ओडिशा की ओर जाने की आशंका को पुख्ता किया और तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना हुये । पुलिस टीम सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंची, जहां आरोपी और बालिका के कुछ समय पूर्व वहां से निकल जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी और इसी दौरान रास्ते में गुम बालिका एवं संदेही नशरूल आलम दिखाई दिए। सादी वर्दी में टीआई तमनार ने रुकने के लिए आवाज देने पर संदेही नशरूल आलम भांप गया कि रायगढ़ पुलिस है और फिर भागने लगा। थाना प्रभारी और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से थाना लाया गया। पुलिस द्वारा बालिका का कथन कराया गया जिसमें उसने गांव में काम करने आये नशरूल से परिचय होना बताया और नशरूल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबध बनाना बताई । बालिका का कथन एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया है । प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया । पुलिस ने *आरोपी नशरूल आलम पिता मोहम्मद जाकिर 22 साल निवासी मोहम्मदपुर स्कूलटोला थाना किशनगंज जिला किशनगंज (बिहार)* को गंभीर धाराओं पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक रंजित भगत, पुरुषोत्तम सिदार एवं महिला प्रधान आरक्षक रश्मि तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।