(भिलाई) हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,316 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर क्रमशः ग्राम अंजोरा ख मैरी गोल्ड रिसोर्ट के पीछे कालोनी में गाजर घास उन्मूलन, स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां आसपास भारी मात्रा में गाजर घास उगे हुए हैं उसे समिति के सदस्यों द्वारा जड़ से उखाड़ कर नष्ट किया क्योंकि ये गाजर घास स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, अतः स्वयं एवं आम जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इसमें धीरे धीरे कमी लाते हुए नष्ट करने की कोशिश हर वर्ष बरसात में जारी रहता है। इसी कड़ी में शिवनाथ नदी मुक्ति धाम महमरा एनिकेट,दुर्ग के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए बेल,सोन पत्ती पौधे की निंदाई गुड़ाई कर पनी डाला गया एवं मंदिर परिसर के चारों ओर झिल्ली डिस्पोजल प्लास्टिक चंमच डिस्पोजल, दोना, पत्तल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डाला गया।इसी कड़ी में शिव हनुमान मंदिर परिसर,सड़क 33, सेक्टर 07 भिलाई में आसपास दोना, पत्तल,गुटखा पाउच, पानी पाउच, प्लास्टिक चंमच, झिल्ली, डिस्पोजल एवं खरपतवार आदि को इकट्ठा कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। इसी कड़ी में दशहरा मैदान रिसाली में वृहद साफ सफाई कर झिल्ली, डिस्पोजल, प्लास्टिक चंमच, दोना, पत्तल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इसी कड़ी में शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव इन सभी स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण,जल संरक्षण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के इन सभी विभिन्न स्थानों से झिल्ली, कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, शराब की बोतल,डिस्पोजल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।दुर्ग शिवनाथ नदी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से किसी भी जगह के नदी में स्नान करने आए लोगों से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम विगत पांच वर्षों से स्वयं एवं समाचारपत्रों के माध्यम से भी नदी, तालाब,मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक करते आ रही है एवं सभी स्थानों पर आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से नदी,तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने, जल-संरक्षण, नशामुक्ति, गाजर घास उन्मूलन, पौधारोपण एवं तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। पूर्व में लगे पौधों की देखभाल कर सफाई पश्चात "जल है तो बल है।" "जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है।" "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।" "पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ।" "नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी।" " जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे। जमीन कम पड़ेगी तो क्या आसमान में भी उगाएंगे।।" नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष स्वच्छता, जल-संरक्षण, पौधारोपण, नशामुक्ति एवं गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है।हर तालाब में कुंड निर्माण के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निवेदन किया जा रहा है,आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद ही तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है। पौधारोपण सुरक्षित स्थान पर करना चाहिए, जिससे भविष्य में उसे काटना न पड़े और आवाजाही में आम जनता को परेशानी न हो। पौधारोपण आठ फीट ऊंचाई के ट्री गार्ड में एवं उचित घेरे में करना चाहिए तभी पौधे को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा पाएगा जिससे पौधा जल्दी बड़ा होगा और देखभाल में भी आसानी होगी। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें ताकि नदी, तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिससे दुर्गंध, गंदगी न होगी।क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा कि हम अधिकतर महिलाएं ही साफ सफाई के महत्व को समझते हैं क्योंकि ये हमारी दिनचर्या में शामिल है, हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम में महिलाएं भी शामिल हैं जो निःस्वार्थ जागरूकता अभियान में नियमित रूप से शामिल होती हैं। हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर एवं पौधारोपण कर स्वच्छता ,जल संरक्षण, पौधारोपण नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आम जनता से मेरी अपील है इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति, पौधारोपण एवं गाजर घास उन्मूलन का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा प्रति वर्ष बरसात में हानिकारक गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाती है वो भी उसे जड़ से उखाड़ कर नष्ट करती आ रही है जिससे उस स्थान पर दुबारा न उग सके। ऐसा करने से कई स्थानों पर गाजर घास में बहुत कमी आई है।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख,टीनल हरदेल,कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा,डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,दाऊ लाल बघेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे,विजय कुमार सिंह,प्रीति , गीता सिंह, धनेश्वरी, ख़ुशबू क्षत्रिय और योग लंगर की युवा टीम, चितरंजन दुर्गा देशमुख एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।