कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जनआंदोलन को गति देने हेतु पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास द्वारा ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर से प्रभावित प्रत्येक उपभोक्ता से आवेदन भरवाया जाएगा तथा घर-घर जाकर जनता को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता को भारी-भरकम बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस पार्टी इस जनसमस्या को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।


नगरपालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान का संदेश भी बैठक में पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर से परेशान आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।


बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों से आवेदन भरवाने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।


बैठक में मनीष केसरी, अजीत श्याम, सादिक़ ख़ान, विद्या राठौर, प्रेमवती कोल, संतोषी राठौर, अनिल ठाकुर, पार्षद पारस चौधरी, शाहिद राइन, रमेश कोल, मनोज साहू, सुरेंद्र पटेल, हसनयन ख़ान, शकुनतला कोल, मंजू सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जनहित की लड़ाई जारी रहेगी।