(बिलासपुर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। यह 25 वर्ष निरंतर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक यात्रा है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी जनसेवा की यात्रा आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ रही है। इस यात्रा में उन्होंने हर जिम्मेदारी को जनसेवा का अवसर माना है। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की जनता के लिए काम किया और प्रधानमंत्री के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। छत्तीसगढ़ के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष अपनत्व का रिश्ता रहा है। वे जब संगठन के पदाधिकारी थे, तब बस्तर जैसे सुदूर अंचल में जगह-जगह प्रवास करते थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी छत्तीसगढ़ के साथ विकास के कई मोर्चों पर अनुभवों का आदान-प्रदान होता रहा है। इन 25 वर्षों में राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और परिवर्तन का माध्यम बनाने का प्रयास हुआ है। गरीब परिवार को पक्का घर, किसान को आर्थिक सहायता, महिला को सम्मान और सुविधा, युवा को अवसर और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” शासन का मूल मंत्र बना। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यह अंत्योदय की भावना है।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इसी संकल्प को केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री ने जनकल्याण को योजनाओं तक सीमित नहीं रखा। बैंक खाता, गैस कनेक्शन, शौचालय, नल से जल, स्वास्थ्य बीमा योजना, आवास और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सरकार और नागरिक के बीच सीधा संबंध बनाया। इससे पहले जिन परिवारों तक सरकारी सहायता पहुँचने में कठिनाई होती थी, वे अब योजनाओं के लाभार्थी बने हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले। बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने के बाद गरीब परिवारों को सरकारी सहायता सीधे खाते में मिलने लगी। इससे बिचैलियों की भूमिका कम हुई और योजनाओं के लाभ में पारदर्शिता बढ़ी। जनधन खाते, आधार और मोबाइल के उपयोग से लाभार्थियों तक सहायता पहुँचाने की व्यवस्था अधिक प्रभावी बनी। पिछले एक दशक में देश के लगभग 25 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। यह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन पर आधारित गरीब कल्याण की योजनाएं किस बड़े बदलाव का माध्यम बनी हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से लगभग 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। घर केवल दीवार और छत नहीं होता यह परिवार को सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता देता है। बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए पक्का घर महत्वपूर्ण आधार बनता है। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन ने महिलाओं के दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ कम करने में सहायता की है। रसोई गैस से धुएँ में खाना बनाने की मजबूरी घटी, शौचालय से गरिमा और सुरक्षा बढ़ी और घर तक नल से जल पहुँचने से पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम कम हुआ। उज्ज्वला योजना से छत्तीसगढ़ की लगभग 39 लाख 54 हजार महिलाओं को धुएँ से मुक्ति मिली। जल जीवन मिशन ने माताओं-बहनों की एक और बड़ी परेशानी कम की। छत्तीसगढ़ के 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुँच रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने पर प्रतिवर्ष पाँच लाख रुपये तक के उपचार का सुरक्षा कवच मिला है। इस योजना का विस्तार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों तक किया गया है, चाहे उनकी आय कुछ भी हो। इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है। फसल बीमा, सिंचाई, कृषि अवसंरचना और आधुनिक तकनीक से जुड़ी योजनाएँ खेती को अधिक सुरक्षित और उत्पादक बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। किसानों को सम्मान और उनकी आय को बेहतर बनाने का लक्ष्य सरकार की प्राथमिकता में रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व विशेष महत्व रखता है। प्रदेश के गरीब परिवारों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समाज को केंद्रीय योजनाओं का व्यापक लाभ मिला है। राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं ने राज्य की सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती दी है। छत्तीसगढ़ को केंद्र से वित्तीय सहायता और विकास योजनाओं का लाभ मिला है। संलग्न विभागीय सामग्री के अनुसार, बीते वर्षों में राज्य को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में सहायता प्राप्त हुई है। इस सहयोग से सड़क, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढाँचे के कार्यों को गति मिली है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि महत्वपूर्ण सहायता बनी है। संलग्न सामग्री के अनुसार, प्रदेश के 25 लाख 51 हजार किसानों को 11 हजार 277 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उनके खातों में पहुँचाई गई है। यह राशि किसानों को बीज, खाद, कृषि कार्यों और परिवार की आवश्यकताओं में मदद देती है। किसान सम्मान निधि के साथ केंद्र और राज्य की कृषि योजनाओं का उद्देश्य खेती को मजबूत करना है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि तकनीक के उपयोग, फसल बीमा और किसान पंजीयन से खेती से जुड़े निर्णय अधिक व्यवस्थित हो रहे हैं। जब किसान को समय पर सहायता और बेहतर बाजार व्यवस्था मिलती है, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है। छत्तीसगढ़ धान उत्पादन और धान खरीदी के लिए देश में विशेष पहचान रखता है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खरीदी व्यवस्था को सरल बनाना हमारी प्राथमिकता है। केंद्र की योजनाओं और राज्य सरकार के प्रयासों से किसान को आर्थिक सुरक्षा देने का काम आगे बढ़ा है।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। यह अवसर उन परिवारों के लिए खुशी और सम्मान का दिन था, जिन्होंने लंबे समय से अपने पक्के घर का इंतजार किया था। प्रदेश में लगभग 51 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। इनमें नई रेल लाइनों का निर्माण, रेलवे ट्रैक का विस्तार, रेल लाइनों का दोहरीकरण तथा रेलवे फ्लाईओवर और पुलों का निर्माण शामिल है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट रही है, राष्ट्रहित सर्वोपरि और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस। उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि नया भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता। सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति ने देशवासियों के मन में नया विश्वास पैदा किया है।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मीडिया प्रभारी केके शर्मा, मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।